{"_id":"68d4524dde8aa549aa0ca25a","slug":"paddy-arrival-in-the-markets-picks-up-3122-metric-tonnes-procured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144407-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंडियों में धान की आवक तेज, 3122 मीट्रिक टन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंडियों में धान की आवक तेज, 3122 मीट्रिक टन की खरीद
Thu, 25 Sep 2025 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:03 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान को मशीन के माध्यम से साफ करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। जिले की मंडियों में अभी तक करीब 7000 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। शाम तक मंडियों में 3122 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। जबकि जिले की 13 मंडियों में से पांच मंडियों में अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई।
मंडियों में अभी भी जो धान आ रहा है उसमें नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है। धान में 20 से 22 प्रतिशत तक नमी आ रही है, जबकि सरकार ने खरीद की मात्रा 17 प्रतिशत निर्धारित की है। इसके बेचने से पहले धान को अच्छे से सुखाना पड़ रहा है। अभी खरीद को शुरू हुए दो दिन ही हुए हैं लेकिन मंडियां धान से फुल होने लगी हैं। मंडियों में चारों तरफ धान ही धान नजर आ रहा है। जगाधरी मंडी में अब तक करीब 962 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 150 मीट्रिक टन, रादौर में 565 मीट्रिक टन, छछरौली में 151 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 426 मीट्रिक टन, साढौरा में 737 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 77 मीट्रिक टन धान आ चुका है।