फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PACS center locked for not getting urea

Yamuna Nagar News: यूरिया न मिलने पर पैक्स केंद्र पर लगाया ताला

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
PACS center locked for not getting urea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। यूरिया खाद न मिलने पर गुस्साए किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पैक्स केंद्र धौड़ंग पर ताला जड़कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। दो घंटे के बाद थाना सदन प्रभारी जोगिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात कर उच्च अधिकारियों से खाद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर किसान शांत हुए।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि किसानों से उन्हें सूचना मिली कि पैक्स धौड़ंग में यूरिया आई है।पैक्स कर्मचारी खाद देने से मना कर रहे हैं। पैक्स कर्मचारियों का कहना है कि यूरिया किसानों को देने के अभी तक आदेश नहीं आए हैं। इस पर किसानों ने पैक्स से कर्मचारियों को बाहर निकाल कर केंद्र पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

वह अपनी टीम के साथ रंजीतपुर जा रहे थे, जहां 100 कट्टे यूरिया के पैक्स कर्मचारियों की मिलीभगत से किसी निजी सैलर में उतारने को लेकर किसान पंचायत हो रही थी। वहां से धौडंग स्थित पैक्स केंद्र पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीति और नियत किसानों को बर्बाद करने की है। फसल में खाद डालने के समय लगातार कई वर्षों से खाद की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अभी तक इस समस्या का हल नहीं कर पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में खाद की व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक कर कड़ा निर्णय लेंगे। इस मौके पर पवन गोयल प्रधान दामला, गुरुदयाल कंबोज, विनोद कांजनू, बलबीर सिंह हाफिजपुर, सेठ पाल गुर्जर, मोहनलाल शर्मा, रामकुमार सैनी, अरुण नंदपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed