{"_id":"60959bcf8ebc3ee1c00159b8","slug":"oxygen-deficiency-charges-the-death-of-two-patients-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl69317371","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला अस्पताल में बने कोविड वार्ड में शुक्रवार सुबह दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत होेेने का आरोप लगाया अस्पताल में हंगामा किया। वहीं प्रधान मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने कोविड वार्ड में शुक्रवार सुबह चार बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई। ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की स्थिति बिगड़ने लगी। काफी देर तक फोन की घंटियां बजती रही, लेकिन ऑक्सीजन नहीं पहुंची। इस दौरान गोमती मोहल्ला निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं मिला। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ भी असहाय हो गए।
जगाधरी निवासी राजीव ने बताया कि कोरोना संक्रमित अपने ससुर को सिविल अस्पताल में भर्ती किया था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक अन्य मरीज की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। उनके ससुर का ऑक्सीजन लेवल 80 होने के कारण उस मरीज को वह सिलिंडर दिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। इससे पहले ही दो मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई थी। अन्य मरीज ऑक्सीजन की कमी से तड़प रहे थे। परिजनों के बुलाने पर चिकित्सक व स्टाफ सदस्य आए, लेकिन मृतकों के परिजनों का हंगामा देखकर वह भी वहां से बाहर चले गए। बाद में ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
कोविड वार्ड में ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। हमारे यहां ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मरीजों के तीमारदारों के आरोप गलत हैं। -डॉ. सुनील कुमार, प्रधान मेडिकल ऑफिसर।