फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ownership rights given to 21 people of ward number one

Yamuna Nagar News: वार्ड नंबर एक के 21 लोगों को दिया मालिकाना हक

Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ownership rights given to 21 people of ward number one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। नगर निगम ने लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से काबिज संपत्ति धारकों को मालिकाना हक देने के लिए संपत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम के वार्ड नंबर एक के भटली व गुलाब नगर के 21 संपत्ति धारकों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें उनका मालिकाना हक दिया।
कमेटी अध्यक्ष पार्षद रीना रस्तोगी और कमेटी सचिव एवं निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज ने प्रमाणपत्र वितरित किए। अब जल्द ही अन्य वार्डों के संपत्ति धारकों को भी संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज ने बताया कि लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से काबिज संपत्ति धारकों को मालिकाना हक देने के लिए संपत्ति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

संपत्ति प्रमाणपत्र बनाने के लिए वार्ड वाइज कमेटियां बनाई गई थी। संबंधित वार्ड के पार्षद कमेटी चेयरमैन बनाए गए। निगम अभियंता को सचिव, जेई व पटवारी सदस्य बनाए गए थे। कमेटी द्वारा प्रत्येक वार्ड में लाल डोरा व आबादी देह में दस साल से काबिज संपत्ति धारकों की सूची चस्पाई और उनके दस्तावेज जमा किए। निगम अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों की जांच कर संपत्ति धारकों के संपत्ति प्रमाण पत्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड नंबर एक से संपत्ति प्रमाणपत्र देने की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को कमेटी अध्यक्ष व वार्ड पार्षद रीना रस्तोगी के साथ मिलकर भटली व गुलाब नगर के 21 संपत्ति धारकों को मालिकाना हक देने के लिए संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम के जिन संपत्ति धारकों को अभी प्रमाणपत्र नहीं मिले है, उन्हें भी जल्द ही वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed