{"_id":"667dfdbe7bad581cdf05d2d4","slug":"overloaded-vehicles-become-a-problem-for-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121126-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए आफत
Fri, 28 Jun 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। क्षेत्र में सड़कों पर बिना नंबर के ओवरलोड वाहन लोगों के लिए आफत बनकर घूम रहे हैं। भारी भरकम वाहन हादसे की वजह बन रहे हैं। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। क्रशर जोन बल्लेवाला से रोजाना दर्जनों में बिना नंबर ओवरलोड वाहन निकालते हैं। भारी भरकम वाहनों से रोजाना कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन इस पर नकेल नहीं लगा पा रहा है।
क्षेत्र के राजवीर, बृजेश, सुरेश, नरेंद्र ने बताया कि बल्लेवाला क्रशर जोन से निकलने वाले रेत बजरी के वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। इन वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी होती है। अकसर ऐसे वाहन ही हादसों की वजह बनते हैं। हादसे के बाद चालक फरार हो जाते हैं। लेकिन जिला प्रशासन, खनन विभाग व पुलिस इन पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाए। लोगों का कहना है कि हर वाहन पर आगे व पीछे उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होना चाहिए। इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए कर्मचारी रूटीन गश्त कर रहे हैं। जहां पर भी ओवरलोड वाहन मिलते हैं, उन पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे वाहनों पर सख्ती और बढ़ा दी जाएगी।