फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Overloaded vehicles become a cause of trouble

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहन बने परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles become a cause of trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। धान के सीजन में पराली के बंडलों को लेकर चलने वाले ओवरलोड वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ये वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक बोझ लेकर चलते हैं। और उनकी चौड़ाई भी सामान्य वाहनों से अधिक होती है। उनके ऊपर रखे पराली के बंडल ठीक से बंधे नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

पिछले दिनों नगर से बाहर ऐसे ही एक ट्रैक्टर से पराली के बंडल गिरने के कारण पीछे चल रहे दो-तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे हैं। ये चालक न तो किसी वाहन को ओवरटेक करने देते हैं और न ही नियमों का पालन करते हैं। अधिकांश ट्रैक्टर कृषि उपयोग के नाम पर पंजीकृत होते हैं और कर में छूट का लाभ लेते हैं, लेकिन वास्तव में इनका इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों से संबंधित समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। इस मामले पर वार्ड पार्षद विकास शर्मा, रामदास, मनीष कामरा मोंटी, श्रीराम और समाजसेवी संदीप सैनी, रोहताश सिसोदिया, बंटी सैनी, सुरेंदर, सुरेश, बलराज, रामपाल, सन्नी, विजय ने संयुक्त रूप से कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed