फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Overloaded tractor-trolley stuck on College Road

Yamuna Nagar News: कॉलेज रोड पर फंसी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली

Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolley stuck on College Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र की सड़कों व गलियों से ओवरलोड वाहन गुजरना एक आम बात हो गई है। पुलिस विभाग की नाक के नीचे से ओवरलोड वाहन चालक बेखौफ होकर वाहन सड़कों व गलियों में दौड़ा रहे हैं। पुलिस कर्मचारी केवल मूकदर्शक बनकर रह गए है। वहीं कॉलेज रोड पर शनि वार की सुबह के समय खनन सामग्री से भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई।
स्थानीय निवासी विकास, राजेश, कमल, राजेश, सुनील आदि ने बताया कि ओवरलोड वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए बाजार के अंदर से ओवरलोड वाहन बड़ी तेजी व लापरवाही से ले जाते है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज रोड पर सुबह के समय खनन सामग्री से भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। जिस कारण स्कूल जाने वाले बच्चों व लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला गया। इस दौरान एक भी पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कोई स्कूल बच्चा इसकी चपेट में आ जाता तो जवाबदेही किसकी होती। पुलिस विभाग व प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने का काम करे। वहीं दोषी अधिकारियों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed