{"_id":"6a99d363817c4b079e029306","slug":"overgrowth-at-the-cremation-ground-difficulties-during-last-rites-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162283-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्मशान घाट में झाड़ियां, अंतिम संस्कार में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्मशान घाट में झाड़ियां, अंतिम संस्कार में परेशानी
Fri, 04 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट में उगी झड़ियों के बीच अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव झूर माजरा में श्मशान घाट की खराब है। श्मशान घाट में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे यहां अंतिम संस्कार करने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियों के बीच से होकर जाने में लोगों को डर लगता है। ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट की नियमित सफाई न होने से इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
गांव के रामकिशन, अजमेर, मेहर सिंह, जगमाल, शुभम, अमर सिंह, शीतल कुमार, समाजसेवी राजेश कुमार, नंबरदार पवन कुमार, चरण दास सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि श्मशान घाट की सफाई करवाने के लिए कई बार गांव की सरपंच से मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद लंबे समय से यहां सफाई नहीं करवाई गई। झाड़ियों के कारण अंतिम संस्कार के समय लोगों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार जैसी जरूरी प्रक्रिया के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में श्मशान घाट की समस्या और बढ़ जाती है। बारिश होने से यहां कीचड़ और जलभराव हो जाता है। पानी के बीच से शव ले जाने में परेशानी होती है।
सांपों के डर से नहीं जाते हैं मजदूर : सरपंच
गांव की सरपंच संगीता देवी ने बताया कि श्मशान घाट में सांपों का बसेरा है। पहले भी कई बार लोगों ने यहां सांप देखे हैं। इसी कारण मजदूर श्मशान घाट में झाड़ियों की सफाई करने के लिए जाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम भी खराब है। मौसम ठीक होते ही श्मशान घाट की सफाई करवाई जाएगी। ग्रामीणों की मांग के अनुसार समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

श्मशान घाट में उगी झड़ियों के बीच अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : 1
विज्ञापन