फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Over seven million fled ply

सात लाख की प्लाई लेकर फरार

Fri, 27 Dec 2013 12:38 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 27 Dec 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस ने एक प्लाईवुड फैक्टरी मालिक की शिकायत पर ट्रक चालक और
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापामारी शुरू कर दी है।


शहर पुलिस को दी शिकायत में ग्रीन पार्क निवासी राजकुमार नैय्यन ने कहा कि उसकी और उसके दोस्त सेक्टर-17 निवासी सुशील गुप्ता की परवालो गांव में डायमंड प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। दस दिसंबर को उन्होंने अग्रसेन चौक स्थित हेमकुंड ट्रांसपोर्ट के संचालक मुकेश से रेवाड़ी में प्लाई बोर्ड भेजने के लिए ट्रक मंगवाया था।

इसके बाद उसने ट्रक चालक सतबीर को ट्रक के साथ फैक्टरी में भेज दिया। फैक्टरी से ट्रक में 971 प्लाईबोर्ड पीस (सात लाख 63 हजार 549 रुपये की प्लाई) लाद दिए गए। माल से भरा ट्रक जब फैक्टरी से निकला तो चालक से कहा गया कि वह इस माल को रेवाड़ी स्थित दुआ प्लाईवुड में पहुंचा दें।

आरोप है कि ट्रक चालक तय समय पर रेवाड़ी माल लेकर नहीं पहुंचा। जब उन्होंने इस संदर्भ में हेमकुंड ट्रांसपोर्ट के संचालक मुकेश कुमार से ट्रक और चालक के बारे में जानकारी जुटानी चाही, तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने ट्रांसपोर्ट संचालक के साथ मिलकर सामान को कहीं ओर बेच दिया और सारे पैसे स्वयं ही हड़प लिए।

इसके बाद मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकेश तथा सतबीर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी बुड़िया गेट चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed