{"_id":"65aeeca06ded1a7e0f01638d","slug":"outgoing-mayor-worshiped-by-washing-the-feet-of-kar-sevaks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12842-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निवर्तमान मेयर ने कार सेवकों के पांव धोकर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निवर्तमान मेयर ने कार सेवकों के पांव धोकर की पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। श्री राम जन्मभूमि पर उनके मंदिर बनाने को लेकर हजारों कार सेवकों ने योगदान दिया। शहर के भी काफी कार सेवकों ने भी इसमें अपना योगदान दिया। कार सेवकों के सम्मान में सोमवार को शिवपुरी कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने वर्ष 1990 व 1992 में अयोध्या में कारसेवा करने वाले कार सेवकों ज्योति प्रसाद, राकेश भट्ट, सुभाष कांबोज, सुतीक्षण जलोटा व बृजलाल के चरण धोए और उनकी पूजा अर्चना की। इस दौरान गोविंदपुरी रोड स्थित मदन चौहान के कार्यालय पर श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में प्रसाद वितरित किया गया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 500 साल बाद श्री राम अपने महल में लौटे हैं। श्री राम मंदिर के लिए जिन असंख्य कारसेवकों, साधु, संतों ने अपना बलिदान दिया, उन्हें नमन है। आज न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।