फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Out of 157 complaints received in the camps, 36 were resolved

Yamuna Nagar News: शिविरों में आईं 157 शिकायतों में 36 का समाधान

Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Out of 157 complaints received in the camps, 36 were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जनता की नगर निगम संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए जगाधरी व यमुनानगर स्थित निगम कार्यालयों में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। निगम के समाधान शिविरों में अब तक कुल 157 शिकायतें पहुंची। इनमें से 36 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। वहीं 27 शिकायतें रिजेक्ट की गई। बाकी शिकायतों की जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय यमुनानगर व जगाधरी में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं। इनमें 11 शिकायतें यमुनानगर व एक शिकायत जगाधरी निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंची। शिविर में पहुंची शिकायतों के समाधान के लिए निगम अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय यमुनानगर में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने की। शिविर में पांच शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, चार परिवार पहचान पत्र, एक गली से कब्जा हटवाने व एक शिकायत स्टॉर्म वाटर ड्रेन संबंधित रही। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने सभी शिकायतों की एक-एक कर सुनवाई की। इसके बाद जिस शाखा से संबंधित शिकायत शिविर में आई, उसे उस शाखा इंचार्ज को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जगाधरी नगर निगम कार्यालय में एक्सईएन विकास धीमान व कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। मंगलवार को यहां केवल सफाई संबंधित एक शिकायत पहुंची। इसके समाधान के लिए सीएसआई हरजीत सिंह को निर्देश जारी किए गए। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें।

उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया निगम कार्यालयों में आयोजित समाधान शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाया जा रहा है। शिविर एक माह तक जारी रहेंगे उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोगों की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है। कुछ शिकायतों का निवारण मौके पर किया जा रहा है। कुछ ऐसी शिकायतें है, जिनके समाधान के लिए दस्तावेज व पोर्टल पर जांच की आवश्यकता है। ऐसी शिकायतों का समाधान जांच के बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed