फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Our vote will decide the direction of the country

Yamuna Nagar News: हमारा वोट तय करेगा देश की दिशा

Fri, 10 May 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Our vote will decide the direction of the country
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मतदान का मौका रोजाना नहीं बल्कि पांच साल में एक बार मिलता है। इसलिए हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। फिर भी काफी मतदाता ऐसे हैं जो यह सोच कर मतदान नहीं करते की उनकी एक वोट डालने से कुछ नहीं होता। जो लोग वोट नहीं देते बाद में वही सरकार की नीतियों पर सबसे ज्यादा सवाल उठाते हैं। वहीं जिस वक्त सरकार चुनने का समय था तो उन्होंने वोट नहीं दी।
अपना कर्तव्य पूरा करने का समय
गौतम भसीन का मानना है कि मतदान करना बेहद व्यक्तिगत है। यह केवल एक कर्तव्य पूरा करने के बारे में नहीं है, बल्कि वोटिंग के जरिए यह मेरे मूल्यों और विश्वास को व्यक्त करने का एक तरीका है। हर पांच साल में जब मैं वोट देता हूं तो मैं सशक्त महसूस करता हूं। अच्छा लगता है यह जानकर कि मेरी आवाज, मेरा वोट देश की दिशा तय करने में मायने रखता है। इस पर समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

देश को नया आकार देने का मौका
डॉ. निर्मल सिंह ग्रेवाल का कहना है कि मैं एक नागरिक के तौर पर इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि मुझे चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हो और मैं उसमें शामिल हो सकूं। मतदान न करना देश की दिशा पर नियंत्रण छोड़ने जैसा है। मतदान बदलाव लाने, हमारे भविष्य पर नियंत्रण करने और इसे नया आकार देने का अवसर है, जिसमें सक्रिय रूप से भाग लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम को देख कर देते हैं वोट
पैक्स चेयरमैन अमरेंद्र संधू का मानना है कि लोगों की सेवा करने के लिए ईमानदारी, सहानुभूति को प्राथमिकता देना आवश्यक है। हमें ऐसे नेताओं के लिए मतदान करना चाहिए, जो ईमानदार हों और अपने मतदाताओं की जरूरतों को समझते हों। मैं किसी भी प्रत्याशी या दल को वोट करने से पहले यह देखता हूं कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए क्या काम किया है, उनकी पिछली उपलब्धियां क्या रही हैं।

सक्षम हाथों में दें देश की कमान
सीए गौरव चुघ मतदान की अहमियत बताते हुए कहते हैं कि यह लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर नागरिक का उत्तरदायित्व है कि वह मतदान करे और देश की कमान सक्षम हाथों में दे। जो मतदान नहीं कर रहा है, वह देश की प्रगति के बारे में नहीं सोच रहा है। फिर उसे देश से जुड़ी किसी भी समस्या या तरक्की को लेकर कोई भी टिप्पणी करने का हक नहीं है, चाहे वे टैक्स ही क्यों न भरते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed