{"_id":"68b5ee207e961e30fc0e72fe","slug":"our-school-our-self-respect-oath-taken-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143141-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान की ली शपथ
Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूल भमनौली में शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान के तहत सोमवार को जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान की सामूहिक शपथ ग्रहण की। स्कूलों में यह कार्यक्रम शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर करवाया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय से भावनात्मक रूप से जोड़ना और इसकी उनकी जिम्मेदारियों का आभास करवाना रहा। सभी राजकीय विद्यालयों में यह शपथ ग्रहण समारोह उत्सव की तरह मनाया गया।
प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यालय को तीर्थ मानकर सेवा करने, स्वच्छ रखने, संरक्षण करने का प्रण लिया।
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय में भय, तनाव, भेदभाव मुक्त वातावरण बनाने का संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, उपजिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीआरपी सहित अन्य अधिकारियों ने संकल्प कार्यक्रम की निगरानी की।
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम प्रार्थना सभा में करवाया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के दौरान प्रण लिया कि विद्यार्थी एवं शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित बनाने की शपथ लेते हैं। हम विद्यालय की संपदा, संसाधन व समय को राष्ट्रधन मानकर उनका संरक्षण व विवेकपूर्वक उपयोग करेंगे।
हम विद्यालय में भेदभाव मुक्त वातावरण बनाएंगे। सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे। शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र निर्माण, आत्म विकास व समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं, अपितु संस्कार सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहेंगे।
हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है। कलेर ने कहा कि लिया संकल्प पूरा करने सभी को प्रयास करना होगा। इस दौरान पुलकित शर्मा, संदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।