फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Organizations demonstrated in support of wrestlers

Yamuna Nagar News: पहलवानों के समर्थन में संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Organizations demonstrated in support of wrestlers
पहलवानों के समर्थन में विभिन्न संगठनों की ओर से प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन संग तनातनी के बीच प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इस दौरान डीएसपी, सीटीएम सहित तमाम अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। तनाव बढ़ता देख डीसी को मौके पर आना पड़ा। यहां पर संगठनों की ओर से कुश्ती महासंघ अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग रखी गई और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी, टिकैत गुट, किसान सभा, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, आंगनबाड़ी वर्कर्स, मिड-डे-मील, आशा वर्कर्स, मजदूर संघ, सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू, सर्व समाज जागरूक संघ सहित अन्य संगठनों की ओर से पहलवानों के समर्थन व बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इसके तहत वीरवार को सभी संगठन जगाधरी अनाज मंडी में एकजुट हुए थे। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय की ओर रुख किया। इस दौरान थाना हुड्डा प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। प्रदर्शनकारी अंबाला-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और बीच में बैठ गए और बृजभूषण के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से सभी डीसी को ज्ञापन देने के लिए जाने लगे तो पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी अंदर जाने की बात पर अड़ गए, जिसके बाद गेट खोल दिया गया। लघु सचिवालय पहुंचकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सबसे पहले तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन संगठनों ने ज्ञापन नहीं दिया और डीसी को बुलाने की मांग रखी। इसके बाद सीटीएम अशोक कुमार ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन फिर भी संगठन नहीं माने। कई बार डीसी को बुलाने की मांग करने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शनकारी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यदि डीसी 10 मिनट में नहीं आए तो नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया जाएगा और वहीं ज्ञापन दिया जाएगा। स्थिति तनावपूर्ण होते देख डीसी ज्ञापन लेने उनके बीच में पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू चढूनी के संजू गुंदियाना, भाकियू टिकैत के सुभाष गुर्जर, सर्व कर्मचारी संघ के महीपाल सौढे, किसान सभा के जरनैल सिंह सांगवान सहित अन्य संगठनों के प्रधानों ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed