फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Orders have been issued to close the stone and screening plant for investigation until February 2nd

Yamuna Nagar News: जांच के लिए स्टोन और स्क्रीन प्लांट दो फरवरी तक बंद करने के आदेश

Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Orders have been issued to close the stone and screening plant for investigation until February 2nd
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी खनन क्षेत्र बेलगढ़ और मांडेवाला का निरीक्षण करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के बेलगढ़ और मांडेवाला खनन क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी अचानक दौरे पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद एनफोर्समेंट इंचार्ज और थाना प्रभारी प्रताप नगर को आदेश दिए कि 2 फरवरी तक बेलगढ़ क्षेत्र में चल रहे सभी स्टोन और स्क्रीन प्लांट बंद रखे जाएं, ताकि उनकी गहन जांच की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बेलगढ़ के दडवा घाट पर पहुंचकर यमुना नदी और उससे सटी पटरी का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों ने ने बताया कि यमुना नदी और उसकी पटरी पर दिन-रात अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे पटरी कमजोर हो चुकी है। इसका सीधा असर लक्कड़, भीलपुरा, नवाजपुर, माली माजरा समेत दर्जनों गांवों पर पड़ सकता है, जो आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना के साथ लगती पटरी पर पत्थर या स्टड लगाए जाएं, ताकि नदी के कटाव को रोका जा सके। इसके बाद मंत्री ने बेलगढ़ क्षेत्र में पहले से लगे स्टड भी देखे, जिन्हें ग्रामीणों ने प्रभावी बताते हुए कहा कि इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था धोलरा घाट के पास भी की जानी चाहिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लिखित शिकायत पत्र भी मंत्री को सौंपा। मंत्री ने सभी ग्रामीणों को 2 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में मिलने के लिए आमंत्रित किया और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मिलकर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed