फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition Undermined Women's Rights: Mayor

विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों पर की चोट : महापौर

Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Opposition Undermined Women's Rights: Mayor
विपक्षी नेताओं के पुतले के साथ रोष प्रकट करतीं महापौर व अन्य महिलाएं। प्रवक्ता - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने देने के विरोध में शहर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन करवाया गया। महिलाओं ने नारी सम्मान और अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई और अधिनियम लागू करने की मांग की। इसके बाद महिलाओं ने कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम महापौर सुमन बहमनी के नेतृत्व में करवाया गया। मुख्य वक्ता समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन मालिक रोजी आनंद, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर रहीं। महापौर बहमनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों और कांग्रेस के विरोध के चलते महिलाओं में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं हैं, बल्कि देश और समाज की नीतियां तय करने में भी उनकी समान भागीदारी जरूरी है। विपक्ष ने अधिनियम को लागू न होने देकर देश की आधी आबादी के अधिकारों पर चोट पहुंचाई है। मालिक रोजी आनंद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति जौहर ने कहा कि महिलाएं अब अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और किसी भी प्रकार की उपेक्षा या अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूनम अग्रवाल, मनोरमा चौधरी और मनीषा अग्रवाल ने किया। इस दौरान कॉलेज की निदेशिका वरिंद्र गांधी, पार्षद रीना रस्तोगी, रुचि कांबोज, संतोष, रुचि शर्मा, किरण, उषा, सीमा गुलाटी, विभा गुप्ता, पुष्पा बाल्यान, शालिनी शर्मा, ऋतू भटनागर, ममता सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed