फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition to the team that went to vacate the quarters in the paper mill

Yamuna Nagar News: पेपर मिल में क्वार्टर खाली कराने गई टीम का विरोध

Tue, 27 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that went to vacate the quarters in the paper mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेपर मिल में क्वार्टरों को खाली कराने के दौरान सोमवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अमित सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पेपर मिल में पहुंचे। प्रशासन की इस कार्रवाई का क्वार्टरों में रह रहे लोगों ने विरोध किया। स्टे ऑर्डर देखकर कर प्रशासन की टीम लौट गई।
लोगों का आरोप है कि स्टे ऑर्डर होने के बावजूद प्रशासन गेट पर लगे ताले को जबरन तोड़ कर अंदर घुसा। इस दौरान कुछ घरों के दरवाजे तोड़े गए और सामान को भी नष्ट कर दिया गया। एक घंटा तक क्वार्टरों में रहने के बाद प्रशासन बिना कोई कार्रवाई किए ही वापस लौट गया। लोगों ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान पेपर मिल के एक कर्मी के साथ लोगों की काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन

पेपर मिल स्थित 200 क्वार्टर काॅलोनी निवासी भारती, वंदना, अमित शर्मा, रजनी, हंसराज कांबोज व अन्य ने बताया कि पेपर मिल में रह रहे परिवारों को प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। इस वक्त उनकी कॉलोनी में करीब 40 परिवार रह रहे है, जिनके करीब 300 सदस्य हैं। उनके परिवार के सदस्य पेपर मिल में काम करते थे। वर्ष 2015 तक पेपर मिल की स्थिति ठीक थी। बाद में घाटा बताकर पेपर मिल को दिवालिया घोषित करके इसे किसी और को बेच दिया गया। जो कर्मचारी इसमें काम कर रहे थे उनका वेतन, फंड, पेंशन समेत अन्य राशि का करीब 20 करोड़ रुपये पेपर मिल की तरफ बकाया है। यह राशि आज तक उन्हें नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल का गेट बंद कर तैनात कीं महिला पुलिस कर्मचारी

जैसे ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पेपर मिल में पहुंचे तो मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया। वहीं क्वार्टरों में रहने वाले काफी लोग बाहर खड़े थे। गेट पर महिला पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में गेट पर तैनात कर दिया गया, जिससे पुरुष उनके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए अंदर घुसने का प्रयास न करें। लोगों ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के ऑर्डर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिखाए लेकिन किसी ने भी आदेशों को नहीं माना। करीब एक घंटे तक बाहर हंगामा चलता रहा। अंदर पुलिस खड़ी रही। बाद में पुलिस गाड़ियों में बैठकर निकल गई। जब टीम लौटी तब भी लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी लोगों ने वापस भेज दी।
प्रशासन पर आरोप लोगों ने कहा कि कोर्ट से 26 मई को दोपहर दो बजे तक का स्टे मिला है। इसके बावजूद प्रशासन दबंगई दिखा रहा है। कोर्ट के ऑर्डर मानने से भी मना कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पेपर मिल प्रबंधन के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से इन क्वार्टरों को खाली कराने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले भी प्रशासन जबरन घुस कर क्वार्टर खाली कराने का प्रयास कर चुका है। लोगों ने आरोप लगाया प्रशासन ने उनके दरवाजों को तोड़ दिया और सामान को नष्ट कर दिया।

कोई तोड़फोड़ नहीं की ः नायब तहसीलदार  

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि लोगों के पास 26 मई को दोपहर दो बजे तक के लिए कोर्ट से स्टे ऑर्डर है। वहां पहुंचने के बाद ऑर्डर दिखाया गया तो टीम लौट आई। इस दौरान किसी क्वार्टर में न तो तोड़फोड़ की गई और न ही किसी का सामान नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed