{"_id":"610461508ebc3e5862586957","slug":"opposition-to-the-opening-of-liquor-contract-in-the-village-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl783192196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में शराब ठेका खोले जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में शराब ठेका खोले जाने का विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। गांव कडरौली में ठसका रोड पर शराब ठेका खोले जाने पर गांव के लोग नाराज हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों की ओर से प्रशासन के सभी अधिकारियों को इस बारे शिकायत देकर ठेके को बंद करने की मांग की। इसके बाद ठेके को बंद नहीं किया गया तो समाजसेवी डॉ. देवेंद्र ढांडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से चंडीगढ़ जाकर मुलाकात की और गांव में खोले गए शराब के ठेके को बंद करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में खोले गए शराब के ठेके को बंद किया जाएगा।
गांव कंडरौली निवासी डॉ. देवेंद्र ढांडा, मांगेराम, कर्म सिंह पूर्व सरपंच, बलिंद्र सिंह पूर्व सरपंच, राजेंद्र, रिंकू, बलजीत, पंडित रमेश, दलबीर, सुरेंद्र आदि ने बताया कि शुक्रवार रात तक शराब के ठेके को बंद नहीं किया गया तो शनिवार को सुबह 10 बजे गांव की सभी महिलाएं ठेके पर ताला जड़कर रोष प्रदर्शन करेंगी। महिलाएं गांव में शराब नहीं बिकने देंगी। जिसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
दरअसल प्रशासन की ओर से 5 जुलाई को गांव में ठसका रोड पर शराब का ठेका खोला गया था। ठेका खुलने का गांव के लोगों ने विरोध करते हुए 9 जुलाई को एसडीएम सुरेंद्र पाल को शिकायत दी थी। 10 जुलाई को ग्रामीणों ने पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज और 22 जुलाई को एसएचओ जठलाना को शिकायत दी। वहीं एसपी, डीसी व डीईटीसी को भी शिकायत दी गई। लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया। जिसके बाद अब शनिवार को गांव की महिलाएं शराब के ठेके पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर शराब नहीं बिकने दी जाएगी।