{"_id":"619bf071c5e9ac4c5c502d01","slug":"opposition-to-opening-meat-factory-continues-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl904482182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्टरी खोलने का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट फैक्टरी खोलने का विरोध जारी
विज्ञापन
गांव कांजनू में मीट फैक्टरी के विरोध में एकत्र ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव कांजनू में मीट फैक्टरी खोलने के विरोध में सोमवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणोें का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबारी कर फैक्टरी खोलने का विरोध किया। साथ ही एलान किया कि फैक्टरी का लाइसेेंस रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने कमेटी के प्रधान जयप्रकाश कांबोज के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गांव में मीट फैक्टरी न खोले की अनुमति देने व इसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की। ंजयप्रकाश कांबोज ने कहा कि सरकार ने गांव में मीट फैक्टरी खोले जाने का लाइसेंस जारी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
कांजनू गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण किसी भी कीमत पर गांव में मीट फैक्टरी नहीं लगने देंगे। सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के लोग मीट फैक्टरी का निर्माण नहीं होने देंगे। गांव में धार्मिक प्रवृत्ति के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
मीट फैक्टरी खुलने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। वहीं गांव का वातावरण दूषित होगा। साथ मच्छर, मक्खी की भरमार होगी। फैक्टरी की गंदगी से बीमारियां फैलेंगी। सरकार को इसका लाइसेंस देने से पूर्व पंचायत से भी मंजूरी लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब तक मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, ग्रामीणों का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सरपंच पवन कुमार, सुखबीर, सूबे सिंह, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, बलिंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राजेश, जोगिंद्र, नरेश, मानसिंह, संजीव, मदनलाल, शिवकुमार, अशोक, रामकुमार आदि मौजूद रहे।