फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition to Handing Over Stamp Paper Sales to a Private Company

Yamuna Nagar News: स्टांप पेपर की बिक्री निजी कंपनी को देने के विरोध

Wed, 29 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Handing Over Stamp Paper Sales to a Private Company
चंडीगढ़़ में मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते स्टांप वेंडर। संगठन - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हरियाणा के स्टांप विक्रेताओं ने स्टांप पेपर बिक्री का कार्य निजी कंपनी को सौंपने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने इसे अपनी आजीविका के लिए बड़ा खतरा बताते हुए सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
ऑल हरियाणा स्टांप वेंडर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड को इस प्रक्रिया में शामिल करने की योजना पर कड़ा एतराज जताया। एसोसिएशन का कहना है कि ई-स्टांपिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने और निजी कंपनी की भागीदारी से पारंपरिक स्टांप विक्रेताओं का काम पूरी तरह खत्म हो सकता है, जिससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

विक्रेताओं ने ज्ञापन में बताया कि पहले ही ई-स्टांपिंग सिस्टम के कारण उनका काम प्रभावित हुआ है और अब यदि बिक्री का कार्य भी निजी हाथों में चला गया तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था पंजाब स्टांप एक्ट 1934 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, जिसमें 20 हजार रुपये तक के स्टांप केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने का प्रावधान है। वर्तमान में लोग स्वयं या ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से स्टांप निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सरकार से स्टांप विक्रय सीमा को कलेक्टर रेट में वृद्धि के अनुरूप बढ़ाने और ई-स्टांपिंग नियमों में संशोधन की भी मांग की। सतीश चुग, संजीव कुमार सहित अन्य विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री से रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंजीत सिंह, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र, राकेश, सतीश चुग, संजीव कुमार सहित कई स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed