फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition to BJP candidates reached three assembly seats

Yamuna Nagar News: तीन विधानसभा सीटों तक पहुंचा भाजपा प्रत्याशियों का विरोध

Sun, 08 Sep 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Opposition to BJP candidates reached three assembly seats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर से श्याम सिंह राणा के बाद साढौरा व यमुनानगर सीट पर भी भाजपा प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। लगातार बढ़ रहे विरोध ने भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 सदस्य कमेटी बनाकर मौजूदा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में तानाशाही का दौर चल रहा है। किसी भी कार्यकर्ता की बात को कोई महत्व नहीं दिया जाता। पांच वर्ष से केवल कुछ लोगों ने पार्टी पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्या भाजपा में केवल एक ही उम्मीदवार रह गया है। दूसरों को परिवारवाद पर भाषण देने वाले अब भाजपा में कुर्सी नहीं छोड़ रहे। ऐसे बहुत से कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पूरा जीवन भाजपा को दे दिया है। सब निर्णय दिल्ली से हो रहा है। हमारे यहां केवल निर्णयों को थोपा जा रहा है। अब आगे का फैसला 51 सदस्यीय कमेटी द्वारा बैठक करके किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साढौरा आरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी दाता राम ने विरोध शुरू कर दिया है। दाता राम ने भाजपा को अलविदा कहते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही। वह बतौर आजाद प्रत्याशी भी मैदान में उतर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो वह निश्चित ही भाजपा की वोट काटेंगे।

रादौर सीट पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा का विरोध पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज कर चुके हैं। कर्णदेव ने भाजपा को प्रत्याशी बदलने के लिए दो दिन का समय दिया है। यदि कोई बात नहीं बनी तो कर्णदेव आजाद चुनाव लड़ेंगे। सीएम नायब सैनी भी उन्हें मनाने पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं माने थे। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया, लेकिन वहां भी कोई बात नहीं बनी। उन्होंने आठ सितंबर को इंद्री के बजाज पैलेस में शाम चार बजे समर्थकों की बैठक बुलाई है। जिसमें चुनाव को लेकर वह निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed