फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition councilors preparing to create ruckus in the House meeting on the issue of street lights

Yamuna Nagar News: स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर सदन बैठक में हंगामे की तैयारी में विपक्षी पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Opposition councilors preparing to create ruckus in the House meeting on the issue of street lights
नगर निगम यमुनानगर कार्यालय।
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की 13 दिसंबर को प्रस्तावित सदन बैठक में स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। क्योंकि विपक्षी से इनेलो व कांग्रेसी पार्षद मामले में मेयर व अफसरों को सवालों में घेरने की तैयारी में हैं। उनकी मानें तो कार्यकाल खत्म होने का है, पर आठ वार्डों को छोड़ अन्य वार्डों में एलईडी लाइटें नहीं लग पाईं, वहीं पुरानी सोडियम व ट्यूब लाइटों की भी मरम्मत नहीं हो रही। इससे वार्डों में लगते गांवों से कॉलोनियों, मोहल्लों की गलियों-सड़कों पर शाम बाद अंधेरा हो जाता है। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि हर सदन बैठक में अफसरों द्वारा वादे तो किए गए, पर अभी तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं सुधर पाई है, जिसका गुस्सा वह सदन बैठक में निकालेंगे।
विज्ञापन

वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह कोहली, वार्ड चार से पार्षद देवेंद्र सिंह, वार्ड पांच से पार्षद विनय कांबोज, वार्ड सात से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड तेरह से पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि मार्च-2020 में नगर निगम ने वार्ड-2, 6, 8, 9, 10, 15, 19 व 21 में एलईडी लाइटें लगाने का करीब चार करोड़ रुपये का टेंडर किया। इस काम की शुरुआत में ही कई तरह के आरोप लगने से यह काम निगम अफसरों व विधानसभा पिटीशन कमेटी की जांच के चलते कई माह अटका रहा। इसके बाद सितंबर-2021 में जाकर अफसरों ने उक्त आठ वार्डों में 8164 एलईडी लाइटें लगाने का दावा किया। साथ ही अन्य 14 वार्डों में यह लाइटें न लगने के पीछे मुख्यालय से ही टेंडर किए जाने का तर्क देते रहे। इससे 14 वार्डों में से अधिकांश में गत साढ़े तीन वर्षों में नई एलईडी लाइटें नहीं लगी।
विज्ञापन

साथ ही पुरानी सोडियम व ट्यूब लाइटें बंद व खराब होती गईं, जिनकी मरम्मत में भी अफसर बार-बार सामान की कमी का तर्क देकर पल्ला झाड़ देते हैं। आरोप है कि कई सदन बैठकों में पार्षदों द्वारा बिगड़ती स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का मुद्दा उठाने पर अफसरों ने सुधार के वादे किए, पर वह पूरे नहीं हुए। 15 नवंबर 2022 की सदन बैठक में हर वार्ड के लिए 250-250 एलईडी स्ट्रीट लाइट लेने का प्रस्ताव पास हुआ, पर धरातल पर यह काम नहीं दिखा। ऐसे ही छह माह पहले अफसरों ने यूएलबी से 41011 नई स्मार्ट एलईडी लाइटें मंजूर होने की बात कही, पर ये लाइटें भी अभी तक वार्डों में नहीं लग पाई हैं। इस कारण वार्डों के गांवों से लेकर कॉलोनियों व मोहल्लों में शाम बाद अंधेरा हो जाता है। इससे वार्डवासी दुखी होकर पार्षदों के पास पहुंचते हैं, पर कई बार अवगत कराने पर भी अफसर मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे। जिसका आगामी सदन बैठक में विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित शाखा के अफसरों को नई लाइटें लगवाने के साथ पुराने लाइट भी समय से मरम्मत के निर्देश दिए हैं।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed