फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Open board and re-appear examinations start from today, there will be a restriction in 200 meters radius

ओपन बोर्ड व रि-अपीयर की परीक्षाएं आज से शुरू, 200 मीटर दायरे में रहेगी पाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Open board and re-appear examinations start from today, there will be a restriction in 200 meters radius
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी नियमित, रि-अपीयर, मुक्त विद्यालय व सेकेंडरी (रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 30 मार्च से होगी। यह परीक्षाएं 27 अप्रैल तक होंगी। जिला प्रशासन
विज्ञापन

ने परीक्षाओं को सुचारू और नकल विहीन कराने के उद्देश्य से विशेष प्रबंध किए हैं। 200 मीटर की परिधि में किसी बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों के पास आवश्यकता के अनुसार पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने व बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए धारा 144 के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने बताया कि भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं शांति पूर्ण व नकल रहित करवाने के लिए धारा 144 लगाई गई है। जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने व शांति बनाए रखने के लिए जनता का कोई भी प्रतिनिधि परीक्षा केंद्रों के नजदीक कोई जनसभा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

200 मीटर दायरे में रहेगी पाबंदी
डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि परीक्षाओें के दौरान धारा 144 लगाई गई है। जिसके तहत परीक्षा केंद्र के पास 200 मीटर के दायरे में चार व इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी। डीसी पार्थ गुप्ता ने आगे बताया कि परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में 30 मार्च से 27 अप्रैल तक दोपहर 12:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक फोटोस्टेट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के पास अग्नि अस्त्र, तलवार (सिख समुदाय के प्रतीक कृपाण को छोड़कर), बरछा, भाला, लाठी, चाकू व अन्य किस्म के हथियार नहीं लेकर चल सकता। यह आदेश पुलिस व अन्य ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारी पर लागू नहीं होंगें। उन्होंने सख्त आदेश देेते हुए कहा कि परीक्षाओं के तहत कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अधिकारी व कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी गंभीरता से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

71 परीक्षा केंद्र पर 30 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा
परीक्षाओं का एग्जाम इंचार्ज जगाधरी ब्लॉक के बीईओ रविंद्र सिंह राणा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 56 केंद्र दसवीं और 12वीं के लिए और 15 केवल दसवीं के लिए बनाए गए हैं। इन 71 परीक्षा केंद्रों पर जिले के 30 हजार 873 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 12वीं के 14 हजार 78 और दसवीं के 16 हजार 795 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बाकायदा नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की भी टीमें बनाई गई हैं जो केंद्रों पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed