फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Open air theater will be built at a cost of crores

Yamuna Nagar News: करोड़ों की लागत से बनेगा ओपन एयर थियेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Open air theater will be built at a cost of crores
सेक्टर-17 में शहर का पहला ओपन एयर थियेटर बनेगा। यह थियेटर पंचकूला की तर्ज पर तैयार होगा। इसकी ड्राइंग बनकर आ गई है। ड्राइंग के अनुसार इसका एस्टीमेट एचईडब्ल्यूपी के पास दोबारा से तैयार हो रहा है। अगले सप्ताह इसे टेक्निकल सेंशन के लिए भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी साल के अंत तक इसका काम भी शुरू हो जाएगा। ओपन एयर थियेटर के लिए नगर निगम ने 46 करोड़ 54 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। ओपन एयर थियेटर न केवल शहर के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। इसके बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा धार्मिक व राजनीतिक कार्य भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

ओपन एयर थियेटर का करीब 65 प्रतिशत एरिया पार्किंग के लिए रखा गया है ताकि इसमें वाहनों को खड़ा किया जा सके। फिलहाल शहर में कोई ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां एक साथ 1000 से 1500 लोगों के साथ कार्यक्रम किया जा सके। आमजन के साथ-साथ प्रशासन को भी मजबूरी में सरकारी कार्यक्रम निजी स्कूल, कॉलेजों में कराने पड़ते हैं। ओपन एयर थियेटर में नगर निगम की तरफ से निश्चित शुल्क निर्धारित किया जाएगा ताकि इसमें सार्वजनिक व व्यक्तिगत आयोजन किए जा सकें। इसके आडिटोरियम में एक 1000 लोगों तथा ओपन एयर थिएटर में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके परिसर में 400 कार एक साथ खड़ी की जा सकेंगी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग टाॅयलेट भी होंगे। वीआइपी रूम व कांफ्रेंस रूम भी इसमें होगा। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ओपन एयर थियेटर का निर्माण सेक्टर-17 में भाजपा के जिला कार्यालय के पास होगा। यह जगह सेक्टर व गुरुनानकपुरा के बीच में खाली पड़ी है। टेंडर होने के बाद इसके निर्माण में डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है। नृत्यांगना कला केंद्र समिति की संचालिका ममता त्यागी ने बताया कि इस तरह के ऑडिटोरियम की शहर में लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। अभी सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उचित सार्वजनिक स्थान नहीं हैं। हालांकि सेक्टर-17 में सामुदायिक भवन है। परंतु यह काफी पुराना है औ इसमें जगह भी कम है और सुविधाएं न के बराबर है। खुले में कार्यक्रम करने पर सर्दी, गर्मी व बरसात में विशेष इंतजाम के बाद भी हालात पर काबू पाना कठिन रहता है। नगर निगम के ऑडिटोरियम के तैयार होने के बाद हर मौसम में कार्यक्रम किए जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि ओपन एयर थियेटर की ड्राइंग तैयार होकर आ गई है। ड्राइंग के अनुसार एस्टीमेट एचईडब्ल्यूपी के पास दोबारा से तैयार हो रहा है। इसे टेक्निकल सेंशन के लिए अगले सप्ताह तक भेज देंगे। इसके निर्माण पर करीब 46.54 करोड़ रुपये खर्च टाएगा। इसके बनने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed