व्यासपुर। कस्बे के खेड़ा मंदिर लंगर हाॅल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास स्वामी श्यामानंद ने श्रद्धालुओं को भगवान भक्ति, मानव जीवन और अच्छे कर्मों का महत्व बताया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्यामानंद ने कहा कि पुरुषोत्तम मास अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस माह में दान-पुण्य, पूजा-पाठ, सत्संग और भगवान के नाम का स्मरण करने से मनुष्य को विशेष फल प्राप्त होता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करता है, उसके जीवन के दुख दूर होते हैं और उसे आत्मिक शांति प्राप्त होती है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को हरे कृष्ण, महामंत्र का जाप करने के लिए प्रेरित किया।

मंडौली के स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।

मंडौली के स्कूल में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच करते चिकित्सक।