{"_id":"649c9a978468f4c2d303b7b9","slug":"only-four-times-of-buses-for-haridwar-demand-to-increase-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-1499-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरिद्वार के लिए बसों के चार ही टाइम, बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरिद्वार के लिए बसों के चार ही टाइम, बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
यमुनानगर। श्रावण माह चार जुलाई से शुरू हो रहा है। इसमें जिले से काफी संख्या में लोग हरिद्वार जाते हैं। इनमें ज्यादातर को ट्रेन व अन्य साधन का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ेगा, चूंकि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसों के हरिद्वार के लिए नाममात्र समय है। लोगों ने हरिद्वार के लिए बसों का टाइम बढ़ाने की मांग की है।
मौजूदा समय में चार समय ही हरिद्वार रूट पर डिपो की बसें चल रही हैं। इनमें सुबह 5.10, 6, 8.50 व दोपहर 1 बजे के समय शामिल हैं। इसके अलावा अन्य समय में हरिद्वार की कोई बस ना होने पर ज्यादातर लोग रेलवे स्टेशन का रुख कर जाते हैं या फिर टैक्सी व निजी वाहनों का सहारा लेते हैं। बता दें कि चार जुलाई से श्रावण माह की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जिले से हजारों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार कांवड़ में गंगाजल भरकर लाने के लिए जाते हैं। इसके अलावा काफी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भी हरिद्वार जाते हैं। इसे देखते हुए शिवभक्त हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसों की सर्विस बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।
शिव भक्तों की मांग- हर एक से दो घंटे पर मिले बस
विभिन्न संगठनों से जुड़े केवल कृष्ण सैनी, ललित अत्री, उदयवीर शास्त्री, डॉ. उदयभान सिंह ने कहा कि श्रावण माह में जिले से काफी लोग हरिद्वार जाते हैं, जिनकी सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की हर यमुनानगर से हर एक से दो घंटे में बस की जाए। जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाई जा सके। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी से मिलकर यह मांग रखेंगे।
विज्ञापन
--
यमुनानगर से हरिद्वार का रूट- कलानौर, सरसावां, सहारनपुर, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की, ज्वालापुर, हरिद्वार।
-- --
वर्जन-
हरिद्वार रूट के लिए यदि यात्री बढ़ते हैं तो उनकी डिमांड को देखते हुए बसों के टाइम बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी है।- सुभाष राणा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।