फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Online monitoring of AQI stopped in 21 districts of the state

Yamuna Nagar News: प्रदेश के 21 जिलों में एक्यूआई की ऑनलाइन मॉनिटरिंग ठप

Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Online monitoring of AQI stopped in 21 districts of the state
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 21 मॉनिटरिंग स्टेशन ऐसे हैं जिनका एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डाटा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह उस एजेंसी का ठेका खत्म होना बताया जा रहा है, जो जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मॉनिटरिंग स्टेशनों का संचालन करती है। नया ठेका कब से होगा फिलहाल इसके बारे में क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कोई जानकारी नहीं है।
बताया गया कि 19 दिसंबर 2024 से यमुनानगर, कैथल, नारनौल, बल्लभगढ़, मानेसर, पलवल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, नूंह के मंडीखेड़ा, रेवाड़ी का धारूहेड़ा, जींद, करनाल, सिरसा, हिसार, अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, फतेहाबाद और 29 जनवरी से सोनीपत, रोहतक व पंचकुला की एक्यूआई का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। उक्त जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एक्यूआई की मॉनिटरिंग के लिए स्टेशन स्थापित कर रखे हैं।
विज्ञापन

इनसे पता चलता है कि शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर कितना है। मॉनिटरिंग स्टेशनों को चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेशस्तर पर एजेंसी को ठेका दे रखा है। यही एजेंसी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों का बिजली बिल भरने, कर्मचारियों का वेतन देने का काम करती है। स्टेशनों में मौजूद कर्मचारी ही प्रदूषण का डाटा तैयार करके राज्य व केंद्रीय मुख्यालय भेजते हैं। एजेंसी का ठेका खत्म होने के कारण इनके संचालक का काम भी रूक गया है। यमुनानगर में एक्यूआई का मॉनिटरिंग स्टेशन शहर के पंचायत भवन की छत पर स्थापित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हो गया है ठेका : क्षेत्रीय अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यमुनानगर के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया का कहना है कि एक्यूआई का स्तर नापने के लिए जो मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया है उसका संचालन करने वाली एजेंसी का ठेका खत्म हो चुका है। इसलिए एक्यूआई का ऑनलाइन डाटा उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई दूसरे जिलों में भी यही दिक्कत आ रही है। नए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed