फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Online fraudster caught in the name of selling iPhone

Yamuna Nagar News: आईफोन बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला काबू

Fri, 06 Dec 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Online fraudster caught in the name of selling iPhone
यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन आईफोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने यमुनानगर के मछरौली निवासी एक युवक से 70 हजार रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि मछरौली निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने सस्ते दाम पर आईफोन दिलाने की बात कही थी। जिसके झांसे में आकर 70 हजार रुपये दे दिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। जिसमें पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे थे। जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी पंजाब के कपूरथला के देवी खेडा़ रोड निवासी प्रतीक को गिरफ्ताार किया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपी ने बताया कि वह आईफोन बेचने की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता था। जो लोग मोबाइल खरीदने के झांसे में फंस जाते थे उनसे ठगी कर लेता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed