फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Online fraud of Rs 4.98 lakh from plywood businessman

Yamuna Nagar News: प्लाइबोर्ड कारोबारी से 4.98 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 4.98 lakh from plywood businessman
यमुनानगर। किसी शातिर ठग ने प्लाइबोर्ड कारोबारी के खाते से ऑनलाइन ठगी करके चार लाख 98 हजार रुपये उड़ा लिए। जबकि कारोबारी के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी और न ही कोई अलर्ट मैसेज आया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालिंदी कॉलोनी फेज-थ्री के सुनीत जिंदल ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाइबोर्ड कारोबारी है। खजूरी रोड पर उनकी राज कुमार एंड संस के नाम से फर्म है। तीन अक्तूबर को वह मुंबई में गया था। जहां पर प्लाईवुड विषय प्रदर्शनी लगी हुई थी। उसने मुंबई में रहने के लिए होटल में बुकिंग करवाई हुई थी। उसने अपनी फर्म के अकाउंट से 22 हजार रुपये की आरटीजीएस नेट बैंकिंग के माध्यम से यमुनानगर के कृष्ण डेकोरेटेड को की थी। छह नवंबर को उसे किसी को भुगतान करना था। इस दौरान उसे खाते में बैलेंस कम होने का मैसेज प्राप्त हुआ। वह अपने खाते के बारे में पूछताछ करने के लिए मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बैंक जाकर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पांच नवंबर को आईएमपीएस के माध्यम से दो लाख रुपये, डेढ़ लाख रुपये व एक लाख 48 हजार रुपये की कुल चार लाख 98 हजार रुपये रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। जबकि उसने अपना ओटीपी या बैंक डिटेल किसी को भी नहीं बताई थी। वहीं उसे कोई अलर्ट मैसेज भी प्राप्त नहीं हुआ। वहीं उन्होंने पीएनबी के बैंक की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed