{"_id":"61099d778ebc3ebc773ac971","slug":"online-admission-government-colleges-12-august-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl78767557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेजों में 12 से ऑनलाइन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कॉलेजों में 12 से ऑनलाइन दाखिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शेड्यूल कर दिया है। सरकारी और एडिड कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के छछरौली स्थित राजकीय कॉलेज, रादौर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सरकारी कॉलेज और बिलासपुर में भी 12 अगस्त से नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इच्छुक छात्र को निदेशालय की पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
रादौर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार रंगा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 से 20 अगस्त तक किया जा सकेगा। इसके बाद 25 अगस्त को कॉलेज की ओर से प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम सूची में नाम होने पर छात्रों को 25 से 28 अगस्त तक फीस जमा करवानी अनिवार्य होगी। दूसरी मेरिट सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी सूची के विद्यार्थियों को 30 व 31 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। कॉलेज में दाखिले मेरिट सूची के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह प्रक्रिया मई में शुरू होकर जून तक पूरी कर ली जाती थी। इस साल भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त से 20 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 10वीं, 12वीं का प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, बैंक खाते के पासबुक की फोटोकॉपी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, एनएसएस, एनसीसी, खेल प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि इस साल एक सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। सत्र में सिलेबस पूरा करने की जिम्मेदारी सभी प्राध्यापकों की रहेगी। महामारी कब फैल जाएं इस बारे में कुछ तय नहीं है। उम्मीद है कि इस सत्र से कॉलेज आकर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।