फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   onion did not reach the depot

घोषणा के दस दिन बाद भी डिपो पर नहीं पहुंचा प्याज, लोग लौट खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
onion did not reach the depot
प्याज - फोटो : Yamuna Nagar
पहली अक्तूबर से डिपो पर सस्ता प्याज बेचने की सरकारी घोषणा की हवा निकलती नजर आ रही है। सरकार की घोषणा के दस दिन बाद भी डिपो पर प्याज नहीं पहुंच पाया है। नवरात्र में प्याज की लागत कुल की लगभग दस प्रतिशत रह जाती है।
विज्ञापन

रविवार को कंजक पूजन के बाद से लोगों के बीच फिर से प्याज के दामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब नवरात्र समाप्ति के बाद प्याज की मांग व खपत बढ़ेगी। सरकार की घोषणा के मुताबिक लोग डिपो पर प्याज लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से प्याज न पहुंचाए जाने के कारण खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं बाजार में प्याज के दाम जस के तस हैं। अब भी प्याज 60 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक सरकार की ओर से एक हजार क्विंटल प्याज जिले के लिए एक माह के लिए निर्धारित किया गया था। जो शहर के डिपो पर बेचना जाना था। लेकिन अभी तक निर्धारित मात्रा से एक चौथाई से भी कम प्याज जिले में पहुंचा है। अभी तक कुल 245 क्विंटल प्याज ही सरकार की ओर से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 590 डिपो हैं। जिनमें से 150 डिपो जो यमुनानगर व जगाधरी शहर के हैं। विभाग की योजना शहर के इन्हीं डिपो पर प्याज बांटने की है। योजना को क्रियांवित करने के लिए विभाग ने प्रत्येक डिपो को बराबर प्याज देने का निर्णय किया है। इसके तहत प्रत्येक अर्बन डिपो को 6 क्विंटल प्याज दिया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति विभाग के पास कुल 1 लाख 40 हजार पात्र कार्ड धारक हैं। यानी कुल एक लाख 40 हजार परिवार हैं, जो रजिर्स्टड हैं। यह पूरे जिले की संख्या है। जबकि करीब 70 हजार कार्ड धारक शहर के हैं। इतनी बड़ी तादात के लिए सिर्फ एक हजार क्विंटल प्याज भेजा गया है, जो ऊंट के मुहं में जीरा के सामान हैं।
अर्बन एरिया के कार्ड धारकों की बात करें तो इन संख्या करीब 70 हजार है। यानी 70 हजार परिवार हैं। इन परिवारों में सदस्यों की संख्या भी अलग अलग है। किसी कार्ड पर तीन सदस्य हैं तो किसी कार्ड पर इन संख्या आठ हैं। जिस परिवार में जितने सदस्य हैं वहां लागत भी अधिक है। लेकिन विभाग की ओर से इसके लिए कोई योजना नहीं है। सीधे सीधे एक कार्ड धारक को दस दिन में तीन किलो प्याज मिलेगा, चाहे वे तीन सदस्य हो या आठ या दस हो।

प्याज पहुंच गया है। इसे विभाग के गोदाम से डिपो पर पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार तक शहर के सभी 150 डिपो पर प्याज पहुंचा देने का प्रयास है। मंगलवार से डिपो पर प्याज बिकना शुरू हो जाएगा। जहां नहीं हो पाया वहां बुधवार से शुरू करवा दिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed