{"_id":"65834da9d85f6c77fa04b1d0","slug":"one-year-imprisonment-for-the-culprit-caught-with-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-10926-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्मैक समेत पकड़े गए दोषी को एक वर्ष कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्मैक समेत पकड़े गए दोषी को एक वर्ष कैद
Thu, 21 Dec 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। आठ ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए छछरौली निवासी सुमित कटारिया को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार जुर्माना भी किया है। जुर्माना ना देने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
जगाधरी थाने की पुलिस पार्टी 21 दिसंबर 2018 को नाजायज असलहा की सूचना मिलने पर जगाधरी बिलासपुर रोड पर संदिग्ध दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करने उसे काबू कर लिया।
तलाशी लेने पर उसकी जेब से प्लास्टिक की पूड़िया में आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी ने अपना नाम छछरौली निवासी सुमित कटारिया बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई में आरोप साबित होने पर अदालत के कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद