{"_id":"67e30df6fd384b9d7406a2a8","slug":"one-vehicle-was-seized-during-checking-of-vehicles-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135087-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन सीज
विज्ञापन
यमुनानगर। खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं इसी कड़ी के तहत जिला प्रशासन और खनन विभाग की ओर से 2539 वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन सीज तथा 17 वाहनों के चालान कर 5 लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं।
डीसी ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों की ओर से 1505 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग की ओर से एक वाहन सीज कर 4 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों की ओर से 326 वाहनों की चेकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों की ओर से 502 वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन का चालान कर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम की ओर से 206 वाहनों की चेकिंग के दौरान 4 वाहनों के चालान कर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों की ओर से दिन-रात चेकिंग की जा रही है।