फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One should take inspiration from timeless songs: Sahota

कालजयी गीत से लेनी चाहिए प्रेरणा : सहोता

Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
One should take inspiration from timeless songs: Sahota
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ जिला सचिवालय के सभागार में मनाई गई। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता ने कहा कि हमें इस गीत से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आज से ठीक 150 साल पहले इस कालजयी गीत की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। उस समय यह गीत लिखने की प्रेरणा उन्हें भारत के स्वर्णिम व वीरता भरे इतिहास से मिली थी। चट्टोपाध्याय का मानना था कि अगर देश की जनता ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़े तो अंग्रेज यहां टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

उनकी इसी भावना को मन में लिए वीर क्रांतिकारियों ने देश आजाद होने तक अपने संघर्ष को जारी रखा। हम सभी देश की एकता को टूटने ना दें और भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए प्रयास करें। इस अवसर पर डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह व डिप्टी डीए कुलविंदर पाल सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed