फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One plate-one bag contribution

Yamuna Nagar News: एक थाली-एक थैले का दिया सहयोग

Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
One plate-one bag contribution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरित, स्वच्छ व पवित्र महाकुंभ महा अभियान के तहत खंड में चलाए गए एक थाली-एक थैला अभियान का समापन धर्म जागरण केंद्र 11 मुखी हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनेक खंडों से इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।
अभियान के नगर संयोजक नरेश बख्शी ने बताया धर्म जागरण केंद्र से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने इस अभियान में अपना सहयोग दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मंगतराम सैनी ने बताया कि इस अभियान में इलाके भर के सामाजिक धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग रहा। अभियान आरएसएस की पर्यावरण संरक्षण इकाई ने चलाया था।
विज्ञापन

मातृ शक्ति की विशेष भूमिका रही। अभियान के जिला संयोजक नरेश कुमार ने बताया श्री श्याम गोशाला, भारत विकास परिषद, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, विहिप, बजरंग दल, आरएसएस, प्राचीन शिव मंदिर, भादपा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, रिटायर कर्मचारी संघ, भाजपा नेता नवीन भसीन, चमन लाल सैनी, देवी चंद सैनी गांव राजपुर, कृष्ण लाल रतुवाला, ओम प्रकाश रसूलपुर, ओम प्रकाश सैनी समेत 500 से ज्यादा लोगों ने एक थाली-एक थैली का सहयोग दिया। इस अवसर पर खंड संघ चालक मनीष गर्ग, सचिन सिंगला, गुलशन घई, विकास वर्मा, गुलशन परूथी, चमन लाल सैनी, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed