फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One person riding a bike died and another got injured in a car accident

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
One person riding a bike died and another got injured in a car accident
यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पांसरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कामी माजरा गांव निवासी जाबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छोटा भाई रहमान मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार रात आठ बजे भाई रहमान के साथ बाइक पर खाना लेने के लिए खजूरी मोड पर गया हुआ था। वहां से खाना लेकर लगभग पौने बजे वह बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान पांसरा में महालक्ष्मी धर्म कांटा के सामने कलानौर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की कच्ची साइड में गिर गई। जबकि रहमान दूसरी ओर गिर गया। उसके सिर में काफी चोटें लगी। राहगीर उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



इनसर्ट


दाे बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल


चोपड़ा गार्डन मोड के पास हुआ हादसा, पुलिस ने किया केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी रोड पर चोपड़ा गार्डन मोड पर केंद्रीय सहकारी समिति के पास दो बाइकों का भिडंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चालक व उसके पीछे बैठा लड़का घायल हो गए। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल बाइक चालक की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपड़ा गार्डन निवासी अर्श कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीए कर रहा है। उसके पिता 52 वर्षीय सतीश कुमार शहर के प्यारा चौक स्थित गर्ग मोटर्स पर 35 साल से नौकरी कर रहे थे। रात को नौ बजे उसके पिता काम से छुट्टी कर बाइक पर घर आ रहे थे। जब वह यमुनानगर-जगाधरी रोड पर केंद्रीय सहकारी समिति के के पास बने कट से चोपड़ा गार्डन की तरफ मुड़ने लगा तो तेज गति से बाइक लेकर आ रहे गांव दयालगढ़ निवासी देवकरण ने उसके पिता की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता सतीश कुमार, देवकरण व उसकी बाइक के पीछे बैठा लड़का घायल हो गए। लोगों ने उन तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि देवकरण ने लापरवाही से बाइक चलाकर उसके पिता की बाइक को टक्कर मारी है। जिससे उसके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed