{"_id":"67bf7116251979866008e0ad","slug":"one-person-died-in-collision-between-two-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133751-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
Thu, 27 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। मारकंडा पुल से रामपुर राईयां गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणगढ़ के रहने वाले संदीप के तौर पर हुई है। संदीप के मौसेरे भाई कुलदीप की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि वह अपने मौसेरे भाई संदीप के साथ बाइक पर मंगलवार शाम को सैदूपुर गांव में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान सामने से आई एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह घायल संदीप को उपचार के लिए पहले नारायणगढ़ और बाद में पीजीआई पहुंचाया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान ही संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।