फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one old man died by corona, 202 new corona positive found in city

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 202 संक्रमित मिलेे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
one old man died by corona, 202 new corona positive found in city
सोमवार को जिले में 202 नए कोरोना संक्रमित सामने आए, वहीं विश्वकर्मा मोहल्ला के 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 दिन में कोरोना से 20 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि विभाग की तरफ से महामारी से बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु कोरोना संक्रमण कम होने की बजाए तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.90 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 47.60 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 27811 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 26395 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 983 सक्रिय मरीज हैं जिसमें से 885 कोरोना मरीज घर पर व 98 मरीज अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 572243 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 538792 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 1275 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 187 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर 9817664700, 9817820600, 9817889600 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 207 संक्रमित मरीज आए है व 291 संक्रमित केस ठीक हुए हैं। लोगों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जो लोग बिना मास्क के घूम रहे उनके चालान किए जा रहे हैं।
-पार्थ गुप्ता, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed