फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One married girl raped her father-in-law, another accused brother-in-law of molesting her

एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म, दूसरी ने देवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
One married girl raped her father-in-law, another accused brother-in-law of molesting her
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व दूसरी विवाहिता ने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले करनाल के एक गांव में शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले सामान से खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। आरोप है कि एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका ससुर बुरी नीयत से उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से चला गया। उसने इस बारे में अपने पति व अन्य परिवार सदस्यों को बताया तो वे उल्टा उसे ही डांटने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह यहां पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने व संबंध बनाने के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। महिला ने पिछले साल ही कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी से लव मैरिज की थी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उससे दहेज की मांग की और जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति, देवर, ससुर व सास ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed