फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one man dead in road accident

ट्रक की टक्कर लगने से पुजारी की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी के मटका चौक के नजदीक ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी सवार अंबाला के गांव अल्यासपुर के मंदिर पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपी के बुलंद शहर के गांव खुर्जा निवासी गुलाम गिरी (55) अंबाला के गांव अल्यासपुर के मंदिर का पुजारी था। गुरुवार को वह अपनी स्कूटी पर किसी काम से जगाधरी आया था। जब वह नेशनल हाईवे 73ए पर मटका चौक के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल गुलाम गिरी को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव अल्यासपुर के पूर्व सरपंच धर्मबीर की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंद्र सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed