{"_id":"685c6aa49ea9a970430b559d","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-the-cash-box-of-a-medical-store-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139892-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेडिकल स्टोर के गल्ले से एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेडिकल स्टोर के गल्ले से एक लाख रुपये चोरी
Thu, 26 Jun 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। प्रताप नगर स्थित जग्गी मेडिकल स्टोर से एक युवक ने गल्ले से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। मेडिकल स्टोर संचालक सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो गल्ले से पैसे गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक युवक गल्ले से पैसे चोरी करता हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बहादुरपुर निवासी तेजिंदर सिंह ने बताया कि प्रताप नगर में उसकी जग्गी मेडिकल के नाम से दुकान है। 21 जून को रात 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान में लगा गल्ला खुला मिला। जांच करने पर गल्ले में रखें एक लाख रुपये गायब थे। जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो गांव नगली निवासी प्रिंस राणा गल्ले से पैसे चोरी करता दिखाई दिया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंस राणा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।