फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One kg of silver and four tola gold ornaments stolen by breaking the locks of the teacher's house in broad daylight

दिनदहाड़े टीचर के घर के ताले तोड़ एक किलो चांदी व चार तोले सोने के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
One kg of silver and four tola gold ornaments stolen by breaking the locks of the teacher's house in broad daylight
यमुनानगर। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने दिन दहाड़े शिक्षक और सुपरवाइजर के घर से एक किलोग्राम चांदी और चार तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय शिक्षक अपने स्कूल व उसका सुपरवाइजर बेटा अस्पताल गया हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सारंग ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सत्यम अस्पताल में ऑपरेशन सुपरवाइजर है। उसकी मां प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। रोज की तरह सुबह साढ़े सात बजे वह और उसकी मां अपने अपने काम पर चले गए थे। इस दौरान वे घर को ताला लगाकर गए थे। शाम करीब चार बजे जब उसकी मां घर आई तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर से एक किलो चांदी, करीब तीन चार तोले सोने के गहने गायब थे। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब ढाई तीन लाख रुपये थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सो रहा था परिवार, चोर कमरे से दो मोबाइल चुराकर हुआ फरार
जगाधरी वर्कशॉप। कुलदीप नगर निवासी मानिक चंद चौहान ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह और परिवार सदस्य खाना खाकर अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो एक व्यक्ति उनके कमरे से बाहर भाग गया। जांच करने पर कमरे से दो मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के बाहर रखे जनरेटर की बैटरी चोरी
जगाधरी। श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी बलदीप ने बताया कि उसने अंबाला रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में जनरेटर किराये पर दिया था। रात को चोरों ने जनरेटर की बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed