{"_id":"69af27a019b50f5814059134","slug":"one-hundred-quintals-of-khair-wood-recovered-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152574-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो घरों से सौ-सौ क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो घरों से सौ-सौ क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद
Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
गांव जाटोंवाला में घरों में मिली खैर की लकड़ी को ट्राली में भरते विभाग के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जाटोवाला गांव में सोमवार को पुलिस, सीआईए, वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दाैरान दो घरों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी का वजन करीब दो साै क्विंटल बताया जा रहा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
खैर की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम ने सोमवार को जाटोवाला गांव में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दो अलग-अलग घरों में दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई।
टीम ने मौके पर ही लकड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खैर तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए संदिग्ध गांवों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले टीमों ने चिकन गांव में भी दबिश दी थी, जहां से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि खैर तस्करी के अधिकांश मामलों के तार जाटोवाला और चिकन गांव से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इन दोनों गांवों में खैर तस्करी के सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि जाटोवाला गांव में दो घरों से छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की गई है। वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में भी ऐसे गांवों में सर्च अभियान जारी रहेगा।