फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One has to suffer the consequences of one's actions: Sudipti

भुगतना पड़ता है कर्मों का फल : सुदीप्ति

Wed, 11 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
One has to suffer the consequences of one's actions: Sudipti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 53वें दिन साध्वी सुदीप्ति महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को समझाया कि कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है। जब भी मनुष्य पर विपत्ति आती है तो वह सोचता है कि मैंने ऐसे कौन से कर्म किए हैं, जिनका फल मुझे भोगना पड़ रहा है? परंतु सच्चाई यही है कि व्यक्ति को अपने किए हुए कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है।
साध्वी डॉ. स्वाति महाराज ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, इज्जत होती है, सम्मान होता है, वहां ही देवता निवास करते हैं। नारी जगत की सर्वोच्च शक्ति है। नारी हर क्षेत्र में आगे है। आज नारी को दबाने की कोशिश की जाती है, लेकिन नारी नर से कम नहीं है। नारियों की महिमा से इतिहास के अनेकों ग्रंथ भरे पड़े हैं। वैदिक धर्म में कथा आती है सावित्री व सत्यवान की।
विज्ञापन

सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान को छुड़ा लिया था।जैन धर्म में वर्णन आता है कि राजुल ने अपने वचनों से रथनेमि को संयम में दृढ़ कर दिया था। नगिला श्राविका ने भवदेव मुनि को शिक्षा देकर संयम में दृढ़ कर दिया था। नारी की शक्ति को किसी भी सूरत में कमतर नहीं आंकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed