फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One gets virtue by listening to Shrimad Bhagwat Katha, Yamunanagar

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलता है पुण्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
One gets virtue by listening to Shrimad Bhagwat Katha, Yamunanagar
भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ में हिस्सा लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोविंदपुरी के भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। इससे पूर्व हवन यज्ञ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। कथा व्यास वृंदावन से आए श्यामसुंदर ठाकुर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भागवत कथा बड़े स्तर पर नहीं करवा सकता तो वह छोटे स्तर पर करवाए और यदि छोटे स्तर पर भी नहीं करवा सकता तो कम से कम, जहां कहीं भी भागवत कथा हो रही हो वह कुछ न कुछ योगदान डालें तो उसे भी उतना ही पुण्य मिलेगा जितना, दूसरे आयोजकों को। भागवत कोई एक ग्रंथ या कोई पुस्तक नहीं यह साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान श्री कृष्ण भागवत के रूप में ही हम सबके बीच में विराजमान है। होली उत्सव के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बरसाना में जो होली खेली जाती है वह विश्व प्रसिद्ध है और इस होली को लेकर दूर दराज से तथा विदेशों से भी लोग देखने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने होली का एक गीत गाकर श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की और कहा कि कुछ इसी प्रकार की होली बरसाना में भी खेली जाती है। ब्रजभूमि में लगभग एक माह तक होली उत्सव मनाया जाता है। कथा के आयोजक भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कथा व्यास का अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मायाराम शर्मा, मनोज त्यागी, परीक्षित, गौरव त्यागी, अनिल दत्त, रामकेश, नरेश कुमार, अजय, डॉक्टर कृष्ण गर्ग, डॉक्टर लोकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed