{"_id":"678eb555db7a5999523cdbee239e2bd3","slug":"one-died-as-two-cars-collids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें भिड़ी, किसान की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारें भिड़ी, किसान की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सढौरा बिलासपुर मार्ग पर गांव मारवा कलां के समीप वर्ना व आल्टो कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इनती तेज हुआ की आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आल्टो कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। परिवार सहारनपुर के गांव में हुई शोक सभा से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया है।
गांव पैंसल निवासी अनिल कुमार (35) खेती बाड़ी का कार्य करता था। मंगलवार को सहारनपुर क्षेत्र के गांव मंडौर में अनिल के जीजा (अनिल के ताऊ पूर्ण के दामाद) की मौत हो गई थी। जिसके संस्कार में शामिल होने के लिए अनिल और उसके परिवार के सदस्य दो कारों में भरकर वहां गए थे। बुधवार दोपहर वह वहां से घर वापस लौट रहे। एक अन्य गाड़ी में सवार अनिल के कुछ परिजन आगे चल रहे थे।
जबकि पिछले वाली आल्टो कार में अनिल, उसका ताऊ पूर्ण चंद (60), चचेरे भाई सुभाष, चचेरे भाई रविंद्र की पत्नी हरजीत, हरजीत की डेढ़ साल को बेटा सुदीप सवार थे। सढौरा बिलासपुर रोड पर जब उनकी कार गांव मारवां कलां के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही एक वर्ना कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि आल्टो कार के परखचे उड़कर दूर तक फैल गए।
विज्ञापन
हादसे में अनिल कुमार ने मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर पीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अनिल कुमार की करीब 14 साल पहले रीना के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके घर में लड़की भूपिंद्र कौर (12) व लड़के कुशांत (8) ने जन्म लिया। परिवार अब खुशी से जिंदगी जी रहा था। लेकिन हादसे में हुई अनिल की मौत व परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने से जहां पूरा परिवार बिखर गया। वहीं दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रीना व घर के अन्य सदस्यों को रो रोकर बुरा हाल था।
कुछ साल पहले छोटे भाई की हुई थी मौत
कुछ साल पहले अनिल के छोटे भाई की भी मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार की जिम्मेवारी अब अनिल के सिर पर था। अनिल के भाई की मौत से अभी अभी परिवार उभर पाया था कि अब अनिल की हादसे में मौत हो गई। जिससे उसका परिवार फिर से सदमे में है। अनिल की मौत होने से खेती बाड़ी संभालने वाला भी कोई नहीं है।
हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मामले में आरोपी वर्ना कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई रणधीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना बिलासपुर।