{"_id":"62ddabca9f8e8040004031ec","slug":"one-arrested-for-cheating-one-crore-40-lakhs-in-the-name-of-getting-partner-in-hotel-and-getting-pr-in-america-yamuna-nagar-news-knl115698561","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में पार्टनर और अमेरिका में पीआर दिलाने के नाम पर एक करोड़ 40 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में पार्टनर और अमेरिका में पीआर दिलाने के नाम पर एक करोड़ 40 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। होटल में पार्टनर और अमेरिका में पीआर लगवाने के नाम पर एक करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी जिला अंबाला के पूजा विहार निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बोबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को अभी आरोपी से ठगी की रकम बरामद करनी है। इस मामले में आठ अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी की तलाश कर रही है।
19 जुलाई को थाना शहर यमुनानगर में दर्ज कराए केस में गांव बाकरपुर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया था कि वह बोरवेल और ट्रांसपोर्ट का काम करता है। मार्च 2018 में जितेंद्र सिंह उसे बोरवेल कराने के लिए मिला था। जब वह उसकी बताई जगह पर बोरवेल कर रहा था तो जितेंद्र ने उसे बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता है। उसका दी गिल्स नाम से अंबाला के साहा में होटल हैं। अब एक और होटल बना रहा है। इसके लिए पार्टनर चाहिए। उसने बातों में उलझा कर बलविंदर सिंह से कहा कि वह इस होटल की जमीन की रजिस्ट्री वह अपने नाम करा ले और होटल बनाने का खर्च वह खुद तय करेगा। करीब दो हजार वर्ग गज का प्लॉट था। आरोपी ने उसे बातों में उलझा कर करीब 20 लाख रुपये रजिस्ट्री के नाम पर लिए और बाद में एक हजार वर्ग गज की रजिस्ट्री करा दी। पूछताछ में पता चला कि इस जमीन का रेट काफी कम था। जबकि उससे मोटा पैसा लिया गया। बाद में आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से बलविंदर सिंह की अमेरिका में पीआर लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए वह तैयार हो गया और अपनी पत्नी, बच्चों सहित पीआर लगवाने के लिए तैयार हो गया। जितेंद्र व उसके रिश्तेदार इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कौर, जसबीर कौर, आनंद नारंग, सुनील छाबड़ा व बलविंद्र कौर ने उससे करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये लिए और वीजा दे दिया। जब उस वीजा पर वह टिकट कराने गया तो पता चला कि यह फर्जी वीजा था।
मामले में आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है। उससे जल्द ही ठगी की रकम रिकवर की जाएगी।
-संदीप कुमार, जांच अधिकारी।