फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One accused arrested in fraud case

Yamuna Nagar News: ठगी के मामले में एक आरोपी काबू

Thu, 16 Jan 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in fraud case
यमुनानगर। ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराए पर दिया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही साइबर ठगी के इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

मई 2024 में यमुनानगर के एक कारोबारी से ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इसका मुकदमा साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में कुछ बैंक खाते भी पुलिस को मिले थे। जिनमें साइबर ठगी की धनराशि को ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी संजय कुमार को काबू किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने साइबर ठगों को अपना खाता उपलब्ध कराया था। इसके लिए उसने कमीशन लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। साइबर ठगी के मास्टर माइंड को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed