फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On the pretext of marriage, the girl was raped by taking her to Chandigarh and Zirakpur.

शादी का झांसा देकर युवती को चंडीगढ़ व जीरकपुर ले जाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of marriage, the girl was raped by taking her to Chandigarh and Zirakpur.
यमुनानगर।फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी युवती ने जीरकपुर के भीम शर्मा पर शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ व जीरकपुर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा गर्भपात का भी आरोप है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तराखंड के देहरादून में निजी कंपनी में नौकरी करती है। दिसंबर 2020 में जीरकपुर निवासी भीम शर्मा ने उससे फेसबुक पर संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने सहमति दे दी। जनवरी 2021 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया। वहां से आरोपी उसे एक होटल में लेकर गया। आरोप है कि यहां पर आरोपी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जिसे खाते ही उसे चक्कर आने लगे। इसका फायदा उठाकर भीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई। इसके बाद से ही आरोपी से शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ व जीरकपुर में अलग-अलग जगह लेकर जाने लगा। वहां उसके साथ संबंध बनाता। इस बीच युवती गर्भवती हो गई, तो उसने भीम से बात की और शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि उसने अपने जानकार डाक्टर से बात कर उसका गर्भपात करा दिया और शादी करने से भी इंकार कर दिया। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी के परिवार के लोगों से बात की, तो उन्होंने भी धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी भीम पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसर्ट
शादी का झांसा देकर जीजा ने किया दुष्कर्म
यमुनानगर।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2017 में हुई थी। जिससे उसकी शादी हुई थी। वह दिमागी तौर पर बीमार था। जिस वजह से दो माह में ही उनका पंचायती तौर पर तलाक हो गया था। उसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी। शादी में दिए जेवरात भी वापस हो गए थे। इसके तीन दिन बाद ही उसका जीजा मुकेश घर पर आया। कहने लगा कि यह जेवरात घर पर रखना ठीक नहीं है। जिस पर उसे जेवरात दे दिए थे। इसके बाद जीजा से उसकी बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। एक दिन वह उसे अपने साथ नौकरी लगवाने की बात कहकर ले गया। आरोप है कि आरोपी यहां उसे एक कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया और अपने साथ रखने की बात कही। इस तरह से आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। यहां उसके साथ रोजाना संबंध बनाने लगा। आरोप है कि वह गर्भवती हुई, तो उसे गर्भपात की दवाई भी खिलाई। बाद में आरोपी ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। उसके लिए जेवरात भी वापस नहीं किए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed