फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On the pretext of asking for the address, he snatched the gold chain from the woman

Yamuna Nagar News: पता पूछने के बहाने महिला से झपट ली सोने की चेन

Tue, 22 Apr 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking for the address, he snatched the gold chain from the woman
यमुनानगर। शहर की कालिंदी कॉलोनी में रास्ता पूछने के बहाने दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला मंदिर जा रही थी। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरदेव नगर काॅलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अंबाला के अधोया गांव में जमीन है। शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह ट्रेन से अधोया गया था। जहां खेत में गेहूं कटवानी थी। लगभग साढ़े छह बजे पत्नी सरिता चौहान घर से कालिंदी कॉलोनी स्थित मंदिर जाने के लिए निकली। वह कालिंदी कॉलोनी के मोड पर रास्ते में फूल तोड़ने लगी।
विज्ञापन

तभी बिना नंबर की बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा और दूसरा उतरकर उसकी पत्नी के पास आया। वह उससे रास्ता पूछने लगा। इस दौरान उसने पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed